Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करने गए पड़ोसी की हत्या की, मामला...

पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करने गए पड़ोसी की हत्या की, मामला दर्ज

नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी के मुकुंदपुर इलाके में पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करने गए पड़ोसी की हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त रण सिंह के रूप में हुई है। पत्नी से झगड़ा कर रहे आरोपी धीरेंद्र कुमार ने उनके सिर पर रॉड से हमला कर दिया और उन्हें छत से नीचे धक्का दे दिया। परिवार वाले घायल शख्स को पास के अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल रॉड बरामद कर लिया है।

रण सिंह परिवार के साथ गली नंबर 8, मुकुंदपुर इलाके में रहते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 नवंबर को पुलिस को मुकुंदपुर इलाके में झगड़े के दौरान एक शख्स के सिर पर रॉड मारने और छत से धक्का देने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मुकुंदपुर बी ब्लॉक के गली नंबर आठ में पहुंची। घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था। जांच में पता चला कि घायल रण सिंह को उनके परिवार वाले बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए हैं। वहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने रण सिंह को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

पूछताछ करने पर पता चला कि धीरज अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था और पड़ोसियों को गाली दे रहा था। पड़ोसी रण सिंह ने गाली-गलौज का विरोध किया और आरोपी के घर गए, जहां आरोपी ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उन्हें पहली मंजिल से धक्का दे दिया। रण सिंह पहली मंजिल से नीचे गिरकर बेहोश हो गए। परिवार वाले उन्हें तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी धीरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...