Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने की जीजा की...

बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने की जीजा की हत्या, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। मोती नगर इलाके में बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज एक नाबालिग ने 27 साल के जीजा की चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा कि अपनी बहन की शादी से नाखुश था। साथ ही जीजा उसे अकसर चिढ़ाता था, जिससे उसने गुस्से में आकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने नाबालिग के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को सुदामा पुरी इलाके में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि घायल युवक के परिवार वाले उसे पास के अस्पताल में लेकर गए हैं। युवक पर घर के पास ही चाकू से हमला किया गया था। पुलिस घटनास्थल से तुरंत अस्पताल पहुंची। पता चला कि डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस शव को कब्जे में करउसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।

जांच के दौरान मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। उन्होंने बताया कि एक साल पहले उनके बेटे ने पड़ोस में रहने वाली लड़की से शादी की थी। यह शादी लड़की के परिवार वालों के मर्जी के खिलाफ की गई थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार झगड़ा हुआ था, लेकिन किसी भी पक्ष ने इसकी शिकायत थाने में नहीं की थी। पुलिस ने गंगाराम के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने मामले की छानबीन के दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिसमें मृतक के नाबालिग साले की संदिग्ध गतिविधि देखी गई। पुलिस ने तुंरत आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह बहन के प्रेम विवाह करने से काफी नाखुश था। साथ ही उसका जीजा अक्सर उस पर तंज कसता था, जिससे गुस्से में आकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...