Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi छह हजार रुपयों के बंटवारे को लेकर हुए झगड़े में दोस्त ने...

छह हजार रुपयों के बंटवारे को लेकर हुए झगड़े में दोस्त ने चाकू से 20 बार वार कर दोस्त को उतारा मौत के घाट 

दिल्ली- एनसीआर। सनलाइट कॉलोनी इलाके में चोरी के छह हजार रुपयों के बंटवारे को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने अपने ही दोस्त की नृशंस हत्या कर दी। उसे पहले चाकू से 20 बार गोदा। इसके बाद उसकी गर्दन काट दी। यही नहीं रजाई में लपेट कर युवक को जिंदा जला दिया। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस को शुरू में लगा कि रजाई में आग लगने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो पता लगा कि हुसैन की हत्या की गई है। इसके बाद दक्षिण-पूर्व की जिला पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी खुदुस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बेरहमी से हत्या व शव को जलाने की बात की पुष्टि की है।

साउथ-ईस्ट जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस को 29 सितंबर को सुबह 8:32 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। फोन करने वाले भलस्वा डेयरी निवासी सुनील पुत्र किशन आनंद ने बताया कि अंडरपास में एक आदमी की लाश पड़ी है। वह आधी जली हुई है। सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। महारानी बाग अंडरपास, रिंग रोड में करीब 25 वर्ष के एक लड़के का शव एक गद्दे पर जली हुई अवस्था में मिला। शव पूरी तरह जल चुका था। मृतक की पहचान इंद्रा गांधी कैंप-2, तैमूर नगर, दिल्ली निवासी हुसैन (24) पुत्र नूर इस्लाम के रूप में हुई। शुरुआती जांच में पुलिस को ऐसा लगा कि रजाई में धूम्रपान करने की वजह से आग लग गई और पीड़ित जल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस मुख्यालय में बैठने वाले एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस को मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आठ नवंबर को मिली। रिपोर्ट में हत्या करने की बात कही गई। इसके बाद जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने जिले में कई टीमों को गठन कर आरोपी को तुरंत पकड़ने के सख्त आदेश दिए। सफलता जिले की नारकोटिक्स यूनिट को मिली। यूनिट ने कुछ ही घंटों में आरोपी आईजी कैंप तैमूर नगर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी दिल्ली निवासी खुदुस पुत्र सुरफ फराजी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि दोनों जिगरी दोस्त थे। साथ ही चोरी की वारदात करते थे। चोरी के छह हजार रुपये के बंटवारे को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था। आरोपी के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...