दिल्ली। दयालपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विहार क्षेत्र में चाकू से गोदकर नाबालिग की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुहैल के रूप में हुई है। उधर, मृतक नाबालिग के परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं, मृतक के परिवार के अनुसार, नाबालिग पर 30 से 35 वार किए गए हैं। करीब 10 लोगों ने मंगलवार रात रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। उधर, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान कर रही है।
चाकू से गोदकर की नाबालिग की हत्या, मामला दर्ज कर शुरू की जांच
RELATED ARTICLES







