Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP गाली गलौज का विरोध करने पर की युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गाली गलौज का विरोध करने पर की युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में चाची के साथ गाली गलौज का विरोध करना भतीजे को भारी पड़ गया। दबंगों ने उसके सिर पर लोहे की सरिया से ऐसा प्रहार किया कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मारपीट के मुख्य आरोपी को पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई सरिया के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि अशोका हाईट में भगवान सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। इसी कॉलोनी में रहने वाले संजय अरोड़ा और उनके पुत्र साहिल ने रविवार की रात को भगवान सिंह की पत्नी के साथ गाली गलौज कर दी। इसको लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इसकी सूचना गिरधरपुर के अजय नगर में रहने वाले महिला के भतीजे 35 वर्षीय विक्रम सिंह को लगी तो वह बाइक से कॉलोनी में पहुंच गया। उसने भी विरोध किया तो दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा हो गया।

इसी दौरान साहिल का मित्र विमल सिंह छठवीं मंजिल से लिफ्ट से नीचे आया और विक्रम के सिर में लोहे की सरिया से प्रहार कर दिया। लोहे की सरिया के प्रहार से विक्रम लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल दौड़े, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। झगड़ा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

उधर, मारपीट में विमल के भी चोट लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर पिता पुत्र मौके से फरार हो गए, जबकि विमल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी पिता संजय अरोड़ा, उसके पुत्र साहिल और दोस्त विमल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मुख्य हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की सरिया बरामद कर ली है। हत्या में शामिल पिता-पुत्र की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...