Sunday, September 20, 2026
Home Crime India प्रेम संबंध के चलते पति पर किया जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी...

प्रेम संबंध के चलते पति पर किया जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

सीतामढ़ी। बथनाहा थानाक्षेत्र के लछुआ गांव में पत्नी के प्रेम संबंध के चलते पति पर जानलेवा हमला किया गया। घटना बीती रात करीब दो बजे की है, जब भुतही थानाक्षेत्र के फुलकाहा निवासी 25 वर्षीय राजा पंजियार को उसकी पत्नी के सामने ही गोली मार दी गई। राजा अपनी पत्नी ममता के साथ मेले से लौट रहा था। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे पत्नी के प्रेमी और उसके दो दोस्तों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में राजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत सीतामढ़ी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने राजा के शरीर से गोली निकाल दी है, लेकिन उसकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजा पंजियार की शादी इसी साल छह मार्च को लछुआ गांव निवासी ममता से हुई थी। राजा दो दिन पहले ही अपने ससुराल आया था, जहां उसकी पत्नी ने मेला देखने की जिद की। पति-पत्नी मेला देखकर देर रात लौट रहे थे, जब बाइक सवार तीन अपराधियों ने हमला किया। डीएसपी आशीष रंजन ने जानकारी दी कि आरोपी पत्नी ममता का प्रेमी है, जो अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर राजा के सामने आ धमका और फायरिंग कर दी।

पुलिस का कहना है कि घटना की वजह ममता का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना के बाद से ही आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...