Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP मासूम की अपहरण के बाद की गई हत्या, प्लास्टिक के बोरे में...

मासूम की अपहरण के बाद की गई हत्या, प्लास्टिक के बोरे में मिला शव

आगरा। दिवाली पर घर के समीप मंदिर में खेल रही 8 साल की बालिका की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। करीब 15 घंटे बाद शुक्रवार सुबह शव दक्षिणी बाईपास स्थित नहर किनारे प्लास्टिक के बोरे में मिला। बालिका केवल नेकर पहने थी। मुंह में कागज और नमकीन का पाउच ठूंसा गया था। घटनास्थल पर एक गड्ढा होने से शव दफनाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने तंत्र-मंत्र और दुष्कर्म के दाैरान हत्या का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने बाईपास पर 4 घंटे तक जाम लगाए रखा। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाम खोला और शव उठने दिया।

बालिका कक्षा 3 में पढ़ती थी। परिजन ने बताया कि दिवाली पर घर में तैयारी चल रही थी। बृहस्पतिवार शाम 5 बजे बालिका घर से 50 मीटर दूर स्थित मंदिर परिसर में खेल रही थी। साथ में गांव के अन्य बच्चे भी थे। परिजन ने बताया कि वहां से बेटी लापता हो गई। बालिका को गांव के बच्चों ने मंदिर पर आए भिक्षुक के साथ आटा और आलू रखने में मदद करते देखा था। शाम करीब 5:30 बजे भिक्षुक चला गया। 5:45 बजे के बाद बालिका किसी को नजर नहीं आई थी।

गांव के रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भिक्षुक और बालिका नजर आईं। दोनों आगे-पीछे जा रहे थे। उसके साथ अनहोनी की आशंका पर पिता ने रात 8 बजे पुलिस को सूचना दी। रात करीब दो बजे तक परिजन के साथ पुलिस भी तलाश में लगी रही। रात में भिक्षुक को घर से बुला लिया गया। मगर, वो कुछ नहीं बता सका। शुक्रवार सुबह दक्षिणी बाईपास के समीप नहर किनारे ग्रामीण तलाश में जुटे थे। सुबह 9 बजे प्लास्टिक का बोरा नजर आया। उसमें बालिका का शव पड़ा था। पास ही गड्ढा भी खुदा था। पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुई। आक्रोशित लोगों ने 4 घंटे तक शव को रोके रखा।
घटनास्थल पर एसीपी सैंया देवेश सिंह एवं एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद के साथ तीन सर्कल सहित 5 थाने का फोर्स पहुंचा। दोपहर 1 बजे डीसीपी सोनम कुमार ने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द आरोपी की गिरफ्तारी करेगी। इसके बाद ही लोग शांत हुए। तब कहीं शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। परिजनों का कहना है कि बेटी काली पैंट और टीशर्ट पहने थी। मगर, जब मिली उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। केवल नेकर ही पहने थी। आशंका है कि उसके साथ तंत्र-मंत्र व दुष्कर्म किया गया है। वह चीख नहीं सके, इसलिए मुंह में कागज और पाउच ठूंसा गया। नाक से खून भी निकला था। पुलिस ने शव को बोरे सहित पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण, हत्या और पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...