Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP डकैती के मामले में पिता -पुत्र समेत छह दोषियों को उम्रकैद की...

डकैती के मामले में पिता -पुत्र समेत छह दोषियों को उम्रकैद की सुनाई सजा

हमीरपुर। डकैती के 18 साल पुराने मामले में विशेष न्यायाधीश डकैती कोर्ट अनिल कुमार खरवार की अदालत ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने पिता -पुत्र समेत छह दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं प्रत्येक दोषियों पर अलग-अलग अर्थदंड लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मामले के तीन आरोपियों की मुकदमा दौरान मौत हो चुकी है।

सुमेरपुर थानाक्षेत्र के कस्बा मोहल्ला गुरगुज निवासी वादी आशीष कुमार सोनी ने 16 अक्तूबर 2006 को तहरीर दी थी। इसमें बताया कि देर रात करीब दो बजे उसके परिजन पिता शिवलाल सोनी, मां ममता देवी, बहन पूजा, बृजेश व संध्या घर पर सो रहे थे। तभी वह जगकर पढ़ने लगा। उसी समय उसे खट-खट की आवाज सुनाई पड़ी तो वह अपने कमरे के बगल वाले कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर झांककर देखा तो 10-12 लोग उसे आते दिखाई दिए। उनको देखकर वह दरवाजा बंद करना चाहा तो वह लोग दरवाजे में धक्का देकर घर में घुस आए।

सभी लोग धारदार हथियारों व असलहों से उसे व परिवार के सभी लोगों के साथ मारपीट करने लगे। जिसमें पिता, मां, बहन सहित सभी लोगों को गंभीर चोटे आईं। बदमाशों ने घर के बक्सों में रखे सोने-चांदी के लाखों कीमत के गहने व नकदी लूटकर ले गए। घटना में वादी के पिता शिवलाल की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों को गंभीर चोटे आई थीं। मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ लूट व हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्जकर आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया था।

इसकी सुनवाई करते हुए कोर्ट ने छह दोषियों हनीफ उर्फ गनी निवासी सुमेरपुर, पीरअली निवासी पल्हरी थाना नरैनी बांदा, लाला निवासी मेढ़ा थाना चांदपुर फतेहपुर, नत्थू जरहरा थाना ललौली फतेहपुर व उसका बेटा रमजानी व दद्दू उर्फ शफी मोहम्मद कैथोखर थाना हरपालपुर छतरपुर को उम्र कैद की सजा सुनाई है। सभी दोषियों पर कुल 85 हजार का अर्थदंड लगाया है। उधर, मुकदमे के दौरान मुस्लिम निवासी उवनपुरवा उर्फ दहलीपुरवा थाना घाटमपुर, कानपुर नगर, मो. अली निवासी मोराकांदर थाना ललपुरा हमीरपुर, कमरुद्दीन उर्फ कमालू निवासी चन्द्रपुरवा थाना सुमेरपुर हमीरपुर की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...