Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP पुरानी रंजिश के चलते की किसान की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश के चलते की किसान की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद। पाकबड़ा नगर के बड़ा मंदिर मोहल्ला निवासी किसान घनश्याम सिंह सैनी की हत्या 12 साल पहले पुरानी रंजिश में उनके ही पड़ोसी ने की थी। आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि 12 साल पहले उस पर एक युवती से छेड़खानी का आरोप लगा था। घनश्याम ने गले में जूते चप्पल की माला पहनाई थी और मुंह पर कालिख पोत दी थी। उसी अपमान का बदला लेने के लिए घनश्याम को मारा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घनश्याम सैनी खेतीबाड़ी के अलावा पाकबड़ा के साप्ताहिक बाजार की ठेकेदारी भी करते थे। 16 अक्तूबर की रात घटना से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने साप्ताहिक बाजार में उगाही करने के बाद अन्य ठेकेदारों के साथ बैठ कर रुपयों का बंटवारा किया था। बाजार में घनश्याम के अलावा कई और ठेकेदार भी शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की और सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटना वाली रात मोहल्ले में रहने वाला मनवीर सैनी दिखाई दिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसने पुलिस को बताया कि 12 साल पहले एक युवती से छेड़खानी के मामले को लेकर उसे जूते चप्पलों की माला पहनाकर मुंह पर कालिख लगाकर पूरे मोहल्ले में घुमाया गया था। इसी का बदला लेने को उसने हत्या कांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह चाकू तीन साल पहले राजस्थान से खरीदा था और वह पिछले तीन साल से घनश्याम सिंह की हत्या की योजना बना रहा था। मनवीर सैनी ड्राइवर है और वह ट्रक चलाता है।
उसके घर में उसके मां-बाप है और काेई नहीं है। उसकी शादी नहीं हुई है और वह पूरा दिन जब घर पर रहता था तो दर्द भरे गानों को तेज आवाज में सुनता था। वह लगातार अपने अपमान का बदला लेने की तलाश में था। आरोपी मनवीर सैनी ने बताया कि उसे घनश्याम सिंह को मारने का सही मौका नहीं मिल रहा था। जब उसे मौका मिला तो वह देर रात घनश्याम सिंह के पीछे-पीछे खेत पर चला गया और वहां उसकी हत्या कर दी।
आरोपी ने बताया कि उसने चाकू से हमलाकर घनश्याम की हत्या की थी। इसके बाद उसने घनश्याम की नाक इसलिए काटी थी कि वह अपमान का बदला लेना चाहता था। 12 साल पहले मेरे साथ हुई घटना में सबसे आगे घनश्याम सैनी थे। उस घटना के बाद मैंने कुछ दिन के लिए पाकबड़ा छोड़ दिया था और ट्रक चलाने लगा था, लेकिन मन में हर पल उस अपमान को याद करता था।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...