Saturday, September 19, 2026
Home Crime India जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग, एक की मौत,...

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग, एक की मौत, आरोपी फरार

कपूरथला। गांव झल्ल ठीकरीवाल में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पहचान किसान जसपाल सिंह (60) निवासी गांव सुखिया नंगल के तौर पर हुई है। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आरोपियों में रतन सिंह निवासी बल्टोहा, तरसेम सिंह निवासी मोगा, बग्गा सिंह और उसका भाई निवासी झल्ल ठीकरीवाल हैं।

डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के बेटे की शिकाय पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। थाना कोतवाली के जांच अधिकारी SI बलवीर कुमार के अनुसार मंगलवार देर शाम गांव झल्ल ठीकरीवाल में दो पक्षों में चल रहे जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें एक पक्ष ने गोली चला दी। जो कि 60 वर्षीय किसान जसपाल सिंह को लगी।

मृतक जसपाल सिंह के बेटे गुरमुख सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पिछले 8-9 वर्ष से गांव की टिकरी वालों में 25 एकड़ भूमि ठेके पर ली है। इस जमीन पर वह खेती करते हैं। 22 मंगलवार दोपहर बाद वह अपने पिता जसपाल सिंह के साथ अपनी गाड़ी से गांव झल्ल ठीकरीवाल में खेतों को देखने गए थे। जब वह वहां पहुंचे तो उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आए रतन सिंह, तरसेम सिंह, बग्गा सिंह, उसका भाई और एक अज्ञात व्यक्ति वहां खड़ा था। अज्ञात ने उनकी गाड़ी के नजदीक आकर कार में बैठे उसके पिता को गोली मार दी। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल हुए किसान जसपाल सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां डयूटी डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...