Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi किशोरों के दो गिरोह के बीच सरेराह खेला खूनी खेल, एक की...

किशोरों के दो गिरोह के बीच सरेराह खेला खूनी खेल, एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली। संगम विहार इलाके में किशोरों के दो गिरोह के बीच सरेराह खूनी खेल खेला गया। दोनों तरफ से कई-कई किशोर थे। सभी के हाथ में चाकू थे। ये खूनी खेल सरेराह आधा घंटे से ज्यादा समय तक चलता रहा, मगर संगम विहार पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगवार में हुई किशोर की हत्या की गुत्थी को दो घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए पांच किशोरों को पकड़ा है। संगम विहार में अपने गिरोह के वर्चस्व कायम करने व बढ़ाने के लिए ये गैंगवार हुई थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू, खून से सने कपड़े और जूते बरामद कर लिए हैं।

अपराध शाखा पुलिस उपायुक्त राकेश पावरिया के अनुसार, संगम विहार थाना क्षेत्र में 20 सितंबर को शाम 6:00 बजे संडे बाजार रोड पर दो किशोर समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई। एक गिरोह में पांच से छह किशोर थे, जबकि दूसरे में चार से पांच किशोर थे। सभी के पास चाकू थे। गैंगवार के दौरान एक किशोर को 15 से अधिक बार चाकू मारे गए। अस्पताल में इस किशोर की मौत हो गई।

एक अन्य किशोर घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल किशोर की शिकायत पर तिगड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। दूसरी तरफ मामले की गंभीरता और लोगों की नाराजगी को देखते हुए शाखा में तैनात एसीपी एसीपी नरेश सोलंकी की देखरेख में इंस्पेक्टर विजय पाल दहिया की टीम को हमलावरों को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया।

विजय पाल दहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो घंटे में ही इस केस को सुलझा लिया और पांच किशोरों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि यह गैंगवार व हत्या इस्लाम और हरि किशन के नेतृत्व वाले दो स्थानीय गिरोहों के बीच प्रतिद्वंद्विता का नतीजा थी। मृतक और घायल किशोर इस्लाम का सहयोगी है। इस्लाम हत्या के प्रयास, डकैती और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन के कई मामलों में शामिल एक स्थानीय अपराधी है। वह फिलहाल फरार है। पकड़े गए किशोर एक अन्य स्थानीय अपराधी हरिकिशन से जुड़े थे, जो वर्तमान में हत्या के आरोप में जेल में बंद है। मृतक व घायल किशोर अगस्त में बालसुधार गृह से रिहा किए गए थे।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...