हरियाणा। रोहतक के लाखनमाजरा में गली से गुजर रहे 27 वर्षीय युवक रितेश को दो युवकों ने गोली मार दी। गोली बाएं पैर में जा धंसी। शक है कि करनाल जेल में बंद एक युवक के इशारे पर ऐसा किया गया है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस को प्रारंभिक सूचना के मुताबिक रितेश करीब एक बजे गली से गुजर रहा था। दो युवक आए और कहासुनी करने लगे। एक ने पिस्तौल निकाली और उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली बाएं पैर की साथल में जा धंसी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घायल को पीजीआई में दाखिल कराया। मामले की सूचना पाकर लाखनमाजारा थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। मामले में करनाल जेल में बंद एक युवक का नाम सामने आ रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर परिजनों के बयान दर्ज होने व आरोपियों के काबू आने के बाद ही पता लग सकेगा।







