Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi घर में घुसकर पड़ोसी महिला की हत्या की, मामला दर्ज कर आरोपी...

घर में घुसकर पड़ोसी महिला की हत्या की, मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली। कल्याणपुरी इलाके में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर पड़ोसी महिला की हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त रेखा (40) के रूप में हुई है। हत्या करने के बाद आरोपी सुरेश कुमार (48) खुद ही कल्याणपुरी थाने पहुंच गया और उसने महिला की हत्या करने की बात कर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी सुरेश कुमार और रेखा की दोस्ती थी। नजरअंदाज किए जाने पर सुरेश को बुरा लगा और उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया।

कल्याणपुरी थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। आरोपी घर में दाखिल होते हुए और निकलते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। उसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पेशे से कैब चालक है। पुलिस पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक रेखा अपने परिवार के साथ त्रिलोकपुरी इलाके में रहती थी। इसके परिवार में पति अशोक कुमार और दो बोटे हैं। अशोक एम्स अस्पताल में नौकरी करता है। महिला के ठीक सामने वाले मकान में सुरेश कुमार अपने परिवार के साथ रहता है। इसके परिवार में पत्नी व बच्चे हैं। पड़ोसी होने के नाते सुरेश और रेखा की दोस्ती थी।
पिछले कुछ दिनों से रेखा ने सुरेश से बातचीत करना बंद कर दी था। इस बात से वह काफी खफा था। बुधवार सुबह अशोक अपने काम पर चला गया। इस बीच रेखा के बच्चे भी घर पर नहीं थे। मकान की पहली मंजिल पर रेखा नाश्ता बना रही थी। इस बीच आरोपी चाकू लेकर वहां पहुंचा और उसने रेखा पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के करीब आधा दर्जन वार करने के बाद आरोपी वहां से निकल गया। शोर सुनर रेखा के परिजन वहां आए। फौरन उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषिता कर दिया गया। पुलिस को अस्पताल से भी खबर मिली। इस बीच आरोपी थाने पहुंच गया। हालांकि पुलिस ने उसके सरेंडर करने का नहीं बल्कि गिरफ्तार करने का दावा किया है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...