Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Delhi प्रॉपर्टी डीलर ने की प्लंबर की रॉड मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

प्रॉपर्टी डीलर ने की प्लंबर की रॉड मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। शाहदरा के बलबीर नगर इलाके में 50 साल के एक प्लंबर की रॉड मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप एक प्रॉपर्टी डीलर पर लगा है। मृतक की शिनाख्त ऋषि के रूप में हुई है। परिवार वालों का आरोप है कि पिटाई के दौरान आरोपी ने मृतक के पैर के नाखून भी उखाड़ लिए। घायल होने के बाद ऋषि ने फोन कर बेटे को बुलाया था, जो उन्हें जख्मी हालत में अस्पताल लेकर गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों के बयान पर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

ऋषि अपने परिवार के साथ रोहताश नगर इलाके में रहते थे। परिवार में पत्नी सोनू, बेटे अनूप कुमार, यश और बेटी अन्नू हैं। वह नवीन शाहदरा में हार्डवेयर और प्लंबर का काम करते थे। परिवार वालों ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर प्रिंस मदान और अमित मदान के साथ काम करते थे।बृहस्पतिवार शाम 7.30 बजे प्रिंस उन्हें फोन करके बातचीत करने के लिए बुलाया था। करीब एक घंटे बाद ऋषि ने अपने बेटे अनूप को फोन किया। उन्होंने बताया कि उनकी पिटाई की जा रही है। अनूप तुरंत वहां पहुंया और अपने पिता को घायल अवस्था में लेकर नवीन शाहदरा स्थित शांति नर्सिंग होम पहुंचा। यहां से ऋषि को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिवार वालों का आरोप है कि वह अस्पताल में काफी देर तक स्ट्रेचर पर पड़े कराहते रहे। उसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें देखा और उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जिसमें पता चला कि काम को लेकर बातचीत के दौरान ऋषि की अमित मदान से कहासुनी हो गई। इस दौरान अमित ने उनके सिर पर रॉड मार दी। घटना के बाद से आरोपी अमित फरार हो गया। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...

रूस में बैठे गैंगस्टर सचिन के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, पत्नी ममता रानी गिरफ्तार

अंबाला- विशेष कार्य बल (STF) की अंबाला यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रूस में बैठकर...

नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय रिया ने लगाई फांसी, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राष्ट्रीय पात्रता...