Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi विवाहेतर संबंधों में बाधा डालने पर की पत्नी की हत्या, आरोपी पति...

विवाहेतर संबंधों में बाधा डालने पर की पत्नी की हत्या, आरोपी पति छह साल बाद हुआ गिरफ्तार

दिल्ली। पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली के संगम विहार इलाके में वर्ष 2018 में हुए सनसनीखेज हत्या मामले में आरोपी बस्ती, यूपी निवासी चंद्रिका( 37) वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने विवाहेतर संबंधों में बाधा डालने पर पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। अपराध शाखा ने छह साल बाद इस मामले का खुलासा किया है। अपराध शाखा (मुख्यालय)के पुलिस उपायुक्त राकेश पावरिया के अनुसार, आरोपी चंद्रिका ने संगम विहार स्थित ससुराल में अपनी पत्नी की दो व तीन दिसंबर,2018 की रात हत्या कर दी थी और उसके बाद फरार हो गया था। अदालत ने उसे आठ अक्तूबर, 2020 भगोड़ा घोषित कर दिया था।

शाखा में तैनात इंस्पेक्टर सुनील कुमार कालखंडे की टीम आरोपी की कई महीनों से तलाश कर रही थी। हवलदार परवीन कुमार को जांच के दौरान आरोपी की लगातार गोरखपुर और बस्ती के बीच आवाजाही देखी गई। टीम के गोरखपुर पहुंचने पर पता लगा कि आरोपी गोरखपुर से दिल्ली के रास्ते पंजाब में कहीं छिपने के लिए निकला है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार कालखंडे के नेतृत्व में टीम ने उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी शादी घटना से 5-6 साल पहले शादी हुई थी। गुरुग्राम, हरियाणा में काम करने के दौरान उसके एक महिला के साथ अवैध संबंध बन गए, जिसके कारण उसकी पत्नी अक्सर उससे झगड़ा करती थी।

साजिश के तहत वह दो दिसंबर, 2018 की शाम को अपनी ससुराल आया।  देर रात जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे तो वह अपनी पत्नी के कमरे में गया और तकिये से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद वह लगातार पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में अलग-अलग जगहों पर खुद को छिपाने के लिए घूमता रहा। वह कल गोरखपुर से आया था और ट्रेन से पंजाब भागने की योजना बना रहा था।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...