बरेली। भुता थाना क्षेत्र के गांव पहरापुरा में 28 वर्षीय युवक पवन की उसके ही तीन दोस्तों ने खपरैल की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने तीनों दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। चचेरे भाई धीरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव निवासी दो दोस्त राजीव और विजेंद्र पटेल व पड़ोसी गांव दासपुर निवासी विनोद शुक्रवार शाम पवन को घर से बुलाकर बाइक पर ले गए थे। रात भर पवन का पता नहीं चला। शनिवार सुबह घास काटने गए ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में पवन का शव देखा तो इसकी सूचना परिवारीजनों को दी।







