Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Delhi बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मारकर की हत्या, मामला दर्ज

बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मारकर की हत्या, मामला दर्ज

नई दिल्ली। जाफराबाद इलाके में मंगलवार शाम बदमाशों ने एक युवक को सलाम करने के बाद उसके सिर में गोली मार दी। मृतक की शिनाख्त रिजवान के रूप में हुई है। घटना के समय वह घर के पास बैठा था। उसे घायल अवस्था में पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि रिजवान पर हत्या सहित शस्त्र अधिनियम के दो मामले दर्ज थे। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

रिजवान परिवार के साथ जाफराबाद इलाके के गली नंबर पांच चौहान बांगर में रहता था। उसके परिवार वालों ने बताया कि मंगलवार शाम वह घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी दो युवक उसके पास आए। युवकों ने उसे सलाम किया और फिर पिस्टल निकालकर उसके सिर में गोली मार दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम 4.30 बजे पुलिस को चौहान बांगर के गली नंबर पांच में एक युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आस पास के लोग घायल काे अस्पताल ले जा चुके थे। रिजवान पर आपराधिक मामले दर्ज थे। 2018 में वह हत्या की वारदात में शामिल रहा था। इसके अलावा उसपर 2018 और 2022 में शस्त्र अधिनियम के मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

जाफराबाद में रिजवान की हत्या के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि रिजवान गैंगस्टर इरफान उर्फ छेनू के गैंग का सदस्य था। रिजवान का एक बड़ा भाई इमरान था। उसकी 19 अप्रैल 2017 को हत्या कर दी गई थी। इमरान भी छेनू गैंग का सक्रिय सदस्य था। उसकी हत्या का आरोप अब्दुल नासिर गैंग पर लगा था। इमरान की हत्या के बाद गैंगवार में छेनू गैंग के कमर की भी हत्या की गई थी। इसके बाद सीलमपुर में अक्टूबर 2018 को सीलमपुर के नवी अहमद की हत्या हुई थी। इस हत्या में रिजवान के अलावा अरबाज उर्फ शाहबाज भी शामिल था। इस साल मार्च माह में अरबाज सहित छेनू गैंग के दो बदमाशों की हत्या कर दी गई थी। हत्या को मंडोली जेल में बंद हाशिम बाबा गैंग के सदस्य सोहेल चप्पल ने अंजाम दिया था।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...