Saturday, September 19, 2026
Home Crime India अस्पताल के सेमिनार रूम में महिला डॉक्टर का मिला अर्धनग्न शव,...

अस्पताल के सेमिनार रूम में महिला डॉक्टर का मिला अर्धनग्न शव, एक गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल। कोलकाता के सरकारी आरजीकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेमिनार रूम से शुक्रवार सुबह एक जूनियर महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति एक बाहर वाला था, जिसके पास अस्पताल के विभिन्न विभागों में मुफ्त पहुंच थी। बता दें कि मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई।  उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में अब सच्चाई को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने इस मामले में दो अन्य इंटर्न डॉक्टरों से भी पूछताछ की। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कि बाहर वाला है। उसकी गतिविधियां संदिग्ध है, ऐसा लग रहा कि वह अपराध में सीधे तौर पर शामिल था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, महिला के गुप्तांग से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान पाए गए। रिपोर्ट में आगे बताया गया, उसकी दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था, चेहरे और नाखून पर भी चोट के निशान थे। अस्पताल सूत्रों के अनुसार गुरुवार रात दो बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद महिला डॉक्टर ने डिनर किया और उसके बाद थोड़ा आराम करने के लिए चौथी मंजिल पर स्थित सेमिनार हॉल में गई। दरअसल, वहां कोई अलग से आराम करने के लिये कमरा नहीं है। सेमिनार हॉल में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। पुलिस बृहस्पतिवार को नाइट ड्यूटी करने वाले अस्पताल के सभी कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

अस्पताल प्रबंधन ने जांच के लिए 11 सदस्यीय कमेटी गठित की है। घटना से गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद करके विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। खबर मिलते ही राज्य के स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम और कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल स्वयं अस्पताल में पहुंचे। फारेंसिक टीम भी पहुंची। प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने घटना की न्यायिक जांच की मांग पर शव को पोस्टमार्टम कराने ले जाने से रोका। कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने में सफल रही। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतक के माता-पिता को निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...