Saturday, September 19, 2026
Home Crime India मेहनतनामा मांगने पर मजदूर के साथ की मारपीट फिर तीन मंजिल से...

मेहनतनामा मांगने पर मजदूर के साथ की मारपीट फिर तीन मंजिल से फेंका नीचे, मौके पर मौत

मधुबनी।  एक डीजेटी फाइनेंशियल सर्विस कार्यालय से कंपनी के आदमी ने एक मजदूर को अपना मेहनतनामा मांगने पर मारपीट करते हुए तीन मंजिल भवन से नीचे धकेल दिया। इस घटना में मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई। यह घटना झंझारपुर थानाक्षेत्र के नगर परिषद के ओशो नगरी की है। मृत मजदूर की झंझारपुर नगर पंचायत के बेलाराही गांव वार्ड-11 निवासी दिवंगत काशी राम मंडल के बेटे झौटाई मंडल के रूप में हुई। झौटाई मंडल को नीचे फेंके जाने पर तत्काल परिजनों ने उसे अनुमंडल अस्पताल झांझरपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, झौटाई मंडल उस कार्यालय में पत्नी के साथ झाड़ू-पोछा करने और खाना बनाने का काम करता था। तीन चार रोज पहले काम छोड़ दिया था। आज शुक्रवार को बची हुई मजदूरी आठ सौ रुपये अपनी पत्नी के साथ मांगने गया था। इसी बीच कंपनी के  मैनेजर समेत सभी लोग पति-पत्नी के साथ मारपीट करने लगे। मुख्य रूप से मैनेजर संतोष कुमार, सहायक मैनेजर सौरभ कुमार, बिमल कुमार, मुकेश कुमार, राहुल कुमार झा, हरिशंकर कुमार, राहुल गिरी और अखिलेश कुमार मिलकर मारपीट करते हुए दंपती को दूसरी मंजिल से तीसरी मंजिल पर ले गए। फिर वहां से नीचे धक्का देकर फेंक दिया, जिससे झौटाई मंडल का सिर फट गया। सूचना पर तत्काल झंझारपुर थाना पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची और मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है।
घटना की सूचना मिलते ही झंझारपुर डीएसपी पवन कुमार भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी द्वारा मजदूरी का पैसा मांगने गए पति-पत्नी के साथ मारपीट की गई। उसके बाद छत से नीचे फेंक दिया गया, जिसे कुछ स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि जनता द्वारा फाइनेंस कंपनी के तीन-चार स्टाफ को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है। एक के साथ मारपीट भी की गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले की जांच कर अभिलंब कार्रवाई करने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने कंपनी के संतोष कुमार समेत चार कर्मचारियों को पकड़कर पुलिस को हवाले कर दिया है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...