Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP 70 साल के बुजुर्ग ने चार वर्षीय मासूम के साथ किया दुष्कर्म,...

70 साल के बुजुर्ग ने चार वर्षीय मासूम के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

बदायूं। उझानी इलाके में 70 साल के बुजुर्ग ने शनिवार शाम अपने घर में पड़ोसी की चार वर्षीय मासूम बेटी से दुष्कर्म किया। बदहवास हाल में अपने घर लौटी मासूम को उसकी मां ने देखा तो उनके होश उड़ गए। उसने पति के लौटने पर घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी टीकाराम को गिरफ्तार कर लिया। मासूम बच्ची शनिवार को पड़ोसी टीकाराम के घर के पास खेल रही थी। आरोप है कि घर में अकेले बुजुर्ग टीकाराम ने बच्ची को गोद में उठा लिया। उसे अपने घर ले गया, जहां उसके साथ हैवानियत की।

एक अन्य बच्ची के शोर मचाने पर मां मौके पर पहुंच गई। वह अपनी बेटी को घर लेकर लौटी तो उसके गुप्तांग से खून बहता नजर आया। उस वक्त मासूम बच्ची का पिता घर पर नहीं था। अगले दिन शाम को बच्ची का पिता घर लौटा तो पत्नी से जानकारी मिलते ही वह पहले इलाके की पुलिस चौकी पर पहुंचा, फिर कोतवाली आकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि टीकाराम के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मासूम बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीकाराम का भी मेडिकल कराया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

मासूम बच्ची की मां ने रात में ही 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली थी। पुलिस कर्मियों ने आसपास के लोगों से जानकारी भी की थी। उस वक्त बच्ची की मां ने पुलिसकर्मियों से कह दिया था कि वह पति के लौट आने पर तहरीर दिलवाएंगी। इसी वजह से कोतवाली पुलिस भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं कर पाई, लेकिन उस पर नजर रखने के लिए मुखबिर सक्रिय कर दिए गए थे।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...