Wednesday, June 10, 2026
Home Crime UP 24 घंटे में आत्महत्या के 6 मामले, 12 साल की नाबालिग समेत...

24 घंटे में आत्महत्या के 6 मामले, 12 साल की नाबालिग समेत अन्य ने फांसी लगाकर दी जान

नोएडा। गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर 6 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाकर मरने वालों में एक 12 वर्षीय किशोरी भी शामिल है। किशोरी के माता-पिता का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था और वह अपने चाचा के साथ रह रही थी। अधिकतर आत्महत्या के पीछे मानसिक रूप से परेशान होने को कारण बताया जा रहा है।

थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-47 स्थित कांशीराम कालोनी में रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी ने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों से मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि किशोरी के माता-पिता की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी और वह अपने चाचा के साथ काशीराम कॉलोनी में रह रही थी। 12 वर्षीय मासूम ने किस वजह से आत्महत्या की, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में किराए पर रहने वाले हरपाल (21 वर्षीय) ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। हरपाल सदरपुर में अकेला ही किराए पर रह रहा था और कैब ड्राइवर था। रविवार को उसका भाई उसे लगातार फोन कर रहा था, लेकिन फोन पिक नहीं हो रहा था। इस पर उसका भाई उसके कमरे पर पहुंचा, जहां उसे वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा में रहने वाली सिमरन (16 वर्षीय) ने अपने घर में फांसी लगा ली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नवाब सैफी मूल रूप से बदायूं के रहने वाले हैं और मामूरा गांव में अपने परिवार सहित किराए पर रह रहे हैं। सिमरन ने किस कारण से आत्महत्या की है। इसका पता नहीं चल पाया है। परिजन भी उसके आत्महत्या किए जाने के बारे में कोई ठोस कारण नहीं बता पा रहे हैं।

थाना फेस-2 क्षेत्र के याकूबपुर गांव में रहने वाले विपिन कुमार (20 वर्षीय) ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। मृतक फेस-2 क्षेत्र की एक कंपनी में काम करता था। मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। थाना बिसरख क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव में किराए पर रहने वाले सूरजपाल ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मूलरूप से मैनपुरी का रहने वाला सूरजपाल ग्रेटर नोएडा में मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहा था।

वहीं, थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-118 स्थित जोडियक सोसायटी के एक फ्लैट में पीओपी करने वाले मजदूर का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। थाना प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक का नाम मोहित कुमार निवासी कानपुर देहात पता चला है। मोहित कुमार मकानों में पीओपी करने का ठेका लेता था। मृतक के शव का पंचनामा भरकर परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...