हरियाणा। जींद के गढ़ी थाना क्षेत्र की एक किशोरी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर कैथल के एक निजी होटल में ले गया और वहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गढ़ी थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर कैथल के एक निजी होटल में ले गया।
वहां ले जाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी बेटी और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी तथा उसे वही छोड़ गया। इससे कई दिनों तक उसकी बेटी डरी-सहमी रही और उसने परिजनों को सारे मामले से अवगत करवाया। इसके बाद गढ़ी थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी गई।







