Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP बहन पर रखता था गंदी नज़र तो 15 वर्षीय किशोर ने की...

बहन पर रखता था गंदी नज़र तो 15 वर्षीय किशोर ने की दोस्त की हत्या, गिरफ्तार

फिरोजाबाद। टूंडला में घर से खेलने निकले रेलकर्मी के पुत्र की हत्या उसके दोस्त ने बहन के बारे में गंदी बातें करने पर की थी। पुलिस पिछले छह माह से हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में लगी थी, मगर खुलासा नहीं हो पा रहा था। शनिवार को अहम सुराग जुटाते हुए दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा खुलासा हो गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, तेजाब की बोतल व अन्य सामान बरामद किया है। हत्याभियुक्त नाबालिग आरोपी को न्यायालय भेजा, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा दिया गया।

रेलवे के कंपनी बाग स्थित कालोनी निवासी चतुर्थ श्रेणी रेलकर्मी श्यामबाबू का 14 वर्षीय पुत्र सूरज एनसीआर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था। 30 जून की शाम घर से खेलने के लिए निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा था। दो जुलाई की शाम उसका शव स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात के निकट डाकघर के पीछे खंडहर बने आवास में मिला। किशोर की हत्या गले में चाकू मारकर की गई थी। वहीं उसका चेहरा भी विकृत किया गया था। किशोर की हत्या में परिजनों ने पड़ोसी रेलकर्मी पर शक जाहिर किया था। पुलिस ने पड़ोसी की हर प्रकार से जांच की कोई सुराग नहीं लगा।
परिजन व अधिकारियों के दबाव में पुलिस ने पड़ोसी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की न्यायालय से अनुमति भी ले ली। इस बीच मिले शनिवार को पुलिस ने सूरज के दो दोस्तों को हिरासत लेकर पूछताछ की थी तो एक दोस्त ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि सूरज उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था। दोस्तों के सामने बहन को लेकर अश्लील बातें करता था। कई बार समझाने के बाद वह नहीं माना। 30 जून की शाम उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने स्टेशन लेकर गया। यहां से खंडहर में उसे लघुशंका करने के बहाने लेकर गया और उसे वहीं चाकू उसके गले में घुसा दिया। शव की पहचान न हो इसके लिए ईंट से उसका चेहरा कुचला। फिर तेजाब को उसके चेहरे पर डाल दिया। उसके कपडे़ चलती ट्रेन पर फेंक दिए तथा उसका लोकेट भी उतारकर फेंक दिया।
हत्या की पूरी योजना उसने टीवी पर क्राइम पेट्रोल के सीरियल को देखकर रची। हालांकि हत्या के बाद वह काफी डर गया, लेकिन जैसे-जैसे समय निकला वह भयमुक्त होता गया। महज 15 वर्ष के हत्याभियुक्त ने बताया कि हत्या के करने के बाद वह सीधे घर पहुंचा था। खून से सने हाथों को भी उसने घर आकर ही साफ किया था। इसके बाद वह बाजार गया। जहां से तेजाब खरीदा तथा तेजाब को उसके मुंह पर डाला। हत्याभियुक्त ने घटना के खुलासे के दौरान हत्या के बाद तेजाब डालने की बात कहीं तो सभी चौंक गए। सूरज की हत्या होने पर फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए थे, किंतु चेहरे पर तेजाब डालने की बात सामने नहीं आई।
मौके पर खून न मिलने पर हत्या कहीं और कर शव वहां फेंकने के कयास लगाए गए, जबकि तेजाब के चलते ही वारदात स्थल पर खून नहीं मिला था। टूंडला थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि रेलकर्मी के पुत्र सूरज की हत्या उसके दोस्त ने बहन को परेशान करने एवं उसके बारे में दोस्तों के सामने अश्लील बातें करने से नाराज हाेकर की थी। हत्या से पूर्व उसने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखा तथा बचने का पूरा प्रयास किया। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू व तेजाब की बोतल भी बरामद कर ली है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...