Tuesday, March 17, 2026
Home Crime UP 13 साल की किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, सहेली भी संलिप्तता,...

13 साल की किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, सहेली भी संलिप्तता, मुकदमा दर्ज

मथुरा। कोसीकलां थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात में उसकी सहेली की संलिप्तता सामने आई है। बुधवार को पीड़िता ने इसका खुलासा किया। इधर, परिवार वालों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी को पुलिस ने बरामद कर लिया। बेटी ने खुद के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात बताई। इसके साथ ही दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।

बुधवार को किशोरी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस बयान के लिए उसे मथुरा लेकर आई। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह चारपाई पर सो रही थी। तभी पड़ोसी सहेली उसके पास आई और जगाकर अपने साथ ले गई। घर के सामने ले जाकर कहा कि यहां खड़े रहना। इसके बाद वह अपने घर में घुस गई और दरवाजा बंद कर लिया। तभी पांच युवक आए और उसे जबरन उठा ले गए। खेत में बनी कोठरी में आरोपियों ने बारी-बारी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

तमंचा दिखाकर धमकाया कि किसी को भी इस वारदात के बारे में जानकारी दी तो परिवार को जान से मार देंगे। किशोरी के अनुसार इसी बीच एक आरोपी को उसकी सहेली ने फोन किया और बताया कि उसके गायब होने की बात सबको पता लग गई है। परिवार वाले उसे तलाश रहे हैं। इसी बीच वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पास ही एक गांव में अपनी सहेली के घर पहुंची। सहेली के पिता ने उसके परिजनों को जानकारी दी।

मुकदमा दर्ज कराने वाले किशोरी के चाचा ने आरोप लगाया कि उनकी भतीजी को पुलिस ने बरामद कर लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की। भतीजी ने साफ तौर पर खुद के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात कही। इसके बाद भी पुलिस ने सिर्फ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कराने के लिए पहले लिखी गई तहरीर को बदलवा दिया।
किशोरी ने बताया कि वह मंगलवार को घर लौटकर आई तो उसने सहेली से बात की। उसके बारे में सभी को बताने की धमकी दी। तब उसने बताया कि मोनू पुत्र रमेश, गोपाल पुत्र प्रताप व तीन अज्ञात व्यक्ति निवासी खिटाविटा, कोसीकलां उसे लेकर गए थे। किशोरी ने बताया कि नामजद आरोपी उसके घर के पास संचालित जिम में आते हैं। कोसीकलां  इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा था। रिपोर्ट आने पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। पीड़िता जिस सहेली के विषय में बता रही है। उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...