Friday, May 15, 2026
Home Crime UP 13 वर्षीय किशोर के साथ किया कुकर्म फिर की हत्या, दो आरोपी...

13 वर्षीय किशोर के साथ किया कुकर्म फिर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

कानपुर। अरौल थानाक्षेत्र के एक गांव में प्रापर्टी डीलर के 13 वर्षीय बेटे की कुकर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस को दूसरे फरार आरोपी की लोकेशन बरेली के पास मिली है। वह पकड़े जाने के डर से हर घंटे अपनी लोकेशन बदल रहा है। पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में लगी हैं।

बता दें, अरौल थानाक्षेत्र के एक प्रॉपर्टी डीलर का 13 वर्षीय बेटा बुधवार शाम को घर से जिम के लिए निकला, लेकिन उसका शव लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के किनारे बने एक गड्ढे में मिला था। जांच में पता चला कि आरोपी नजर अली उर्फ हुसैनी और प्रधान का भांजा अजहर अली उर्फ अज्जू किशोर को एक महिला मित्र से संबंध बनाने के बहाने बुलाकर ले गया था। किशोर को सुनसान जगह ले जाकर दोनों ने उसको रस्सी से बांध दिया और कुकर्म किया। किशोर ने विरोध करते हुए घर जाकर दोनों की करतूत बताने की बात कही तो दोनों ने रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी।

फिर सिर पर रॉड व पेंचकस से कई वार किए। ईंट से चेहरे पर वार किया और शव को कुएं में फेंककर भाग गए थे। एडीसीपी वेस्ट विजेंद्र द्विवेदी के मुताबिक सर्विलांस टीम लगातार अज्जू की लोकेशन ले रही है। जल्द वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।

कानपुर के अरौल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक 13 साल के दोस्त को बहला फुसलाकर गांव के खंडहर में ले गए। वहां बंधक बनाकर कुकर्म किया। दरिंदों ने विरोध करने पर किशोर का रस्सी से गला कस दिया। इसके बाद उसके सिर पर सरिये से वार कर खोपड़ी खोल डाली। पूरा शरीर पेचकस से गोदकर मार डाला। उसके शरीर पर चोट के 90 निशान मिले हैं।

पोस्टमार्टम में इसका खुलासा हुआ। दरिंदों ने हाथ पैर तोड़ने के साथ गुप्तांग को भी चोट पहुंचाई। हत्या के बाद शव को हाईवे के पास 40 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। पुलिस से बचने के लिए घटना को अपहरण का रूप देने की साजिश रची। इसके तहत किशोर के मोबाइल से उसके पिता को 10 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज भेजा। पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला खुल गया। सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से घटना को अंजाम देने वाले किशोर के दोस्त और इसी गांव के निवासी अजहर उर्फ अज्जू और नजर अली उर्फ हुसैनी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अरौल निवासी प्रापर्टी डीलर के 11 बच्चों में सबसे छोटा 13 वर्षीय बेटा बुधवार शाम सात बजे जिम जाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर न आने पर कॉल की गई तो उसका मोबाइल बंद मिला। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। गुरुवार सुबह 6:29 बजे पिता के पास किशोर के मोबाइल से फिरौती का मैसेज आया। पिता ने पुलिस से शिकायत की। घरवालों के संदेह जताने पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की तो दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली।

एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया कि अज्जू और हुसैनी ने किशोर को बताया कि उन्होंने एक कॉल गर्ल को बुलाया है। यह सुनकर वह इनके साथ हो लिया। दोनों के पास रस्सी थी। किशोर ने इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि युवती को बांधकर फिल्मी स्टाइल में संबंध बनाएंगे। लेकिन, खंडहर पहुंचते ही दोनों ने किशोर के ही हाथ-पैर बांध दिए और कुकर्म किया। फिर रस्सी से उसका गला कस दिया।

RELATED ARTICLES

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

कुशीनगर में सनसनी: जीजा ने साली की गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी गोली

कुशीनगर - उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बसडिला बुर्जुग गांव...

गाजियाबाद कैश वैन लूटकांड का खुलासा, एलएलबी छात्र समेत दो आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद- गाजियाबाद में एनएच-9 पर हुई सनसनीखेज कैश वैन लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एलएलबी छात्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...