Saturday, November 28, 2026
Home Crime India दिल्ली के पार्क में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

दिल्ली के पार्क में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भारत नगर थाना क्षेत्र स्थित इस्माइल खान पार्क में दिनदहाड़े 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्कूल से घर लौट रही बच्ची को निशाना बनाने वाले 40 वर्षीय आरोपी को पार्क में मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्ची चौथी कक्षा में पढ़ती है और अपने परिवार के साथ इस्माइल खान पार्क के नजदीक रहती है। मंगलवार को वह रोजाना की तरह स्कूल गई थी। स्कूल से छुट्टी होने के बाद उसे पार्क के दूसरी ओर स्थित अपने मामा के घर जाना था। इसी दौरान पार्क में मौजूद आरोपी ने उसे रोक लिया। बातचीत के बहाने वह बच्ची को पार्क के एक सुनसान हिस्से में झाड़ियों के पीछे ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के दौरान बच्ची ने शोर मचाया तो पार्क में मौजूद लोगों का ध्यान उसकी ओर गया। आवाज सुनकर कई लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पार्क के निजी सुरक्षा गार्ड के सुपुर्द कर दिया गया। सूचना मिलने पर भारत नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी उत्तर-पश्चिम जिला आकांक्षा यादव के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 40 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। वह चंद्रावल नगर का निवासी है और पेशे से कारपेंटर है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे का आदी है। पूछताछ में उसने बच्ची की हत्या करने की मंशा होने की बात भी स्वीकार की है।

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में दर्ज पुराने मामले में उसे सात साल की कैद हुई थी। सजा पूरी करने के बाद वह कुछ महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। आरोपी की आपराधिक गतिविधियों के चलते उसके परिजनों ने भी उसे घर से निकाल दिया था।

दिल्ली के पार्कों में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 21 सितंबर को कालकाजी मंदिर के पास स्थित आस्था कुंज पार्क में तीन युवकों ने पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट की थी।

उस घटना के बाद पुलिस की ओर से राजधानी के पार्कों में महिला पुलिसकर्मियों की गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने जैसे कदम उठाने की बात कही गई थी। इसके बावजूद इस्माइल खान पार्क में दिनदहाड़े हुई घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

RELATED ARTICLES

फर्जी आयकर अधिकारी बनकर गुजरात में सोना लूटने वाला आरोपी आगरा से गिरफ्तार, पांच साल से था फरार

आगरा। आयकर विभाग का अधिकारी बनकर बस से सोना लूटने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को एसटीएफ आगरा और गुजरात पुलिस की...

जालंधर में बेटे के सामने पिता की तेजधार हथियार से हत्या, हमलावर वारदात के बाद फरार

जालंधर। पंजाब के जालंधर स्थित बूटा मंडी इलाके में शुक्रवार रात एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह अपने बेटे के...

देहरादून में नशे और अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार और शराब की तस्करी के खिलाफ दून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

फर्जी आयकर अधिकारी बनकर गुजरात में सोना लूटने वाला आरोपी आगरा से गिरफ्तार, पांच साल से था फरार

आगरा। आयकर विभाग का अधिकारी बनकर बस से सोना लूटने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को एसटीएफ आगरा और गुजरात पुलिस की...

जालंधर में बेटे के सामने पिता की तेजधार हथियार से हत्या, हमलावर वारदात के बाद फरार

जालंधर। पंजाब के जालंधर स्थित बूटा मंडी इलाके में शुक्रवार रात एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह अपने बेटे के...

देहरादून में नशे और अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार और शराब की तस्करी के खिलाफ दून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

महिला के यौन उत्पीड़न के मामले में जिम ट्रेनर को 20 साल की सजा, 8 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला के साथ लंबे समय तक यौन उत्पीड़न और धमकी देने के मामले में अदालत ने जिम ट्रेनर...

दिल्ली में रोड रेज ने ली युवक की जान, कार सवार युवकों ने चाकू से गोदकर की हत्या

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सड़क पर वाहन चलाने को लेकर हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शकूरपुर जेजे कॉलोनी इलाके में...

दिल्ली में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छाती में गोली लगने से हालत गंभीर

दिल्ली। राजधानी के बवाना इलाके में बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए उसके घर के बाहर गोली मार दी। पूठ खुर्द क्षेत्र...

विकासनगर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी स्मैक के साथ गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में...

मां-बेटी हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

नंदगंज । गाजीपुर में मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को...

दिल्ली पुलिस ने नशे के बड़े सप्लायर को दबोचा, 656 ग्राम अफीम और MDMA बरामद

नई दिल्ली। बिहार से मादक पदार्थ लाकर हरियाणा और दिल्ली के आसपास के इलाकों में उसकी सप्लाई करने वाले एक आरोपी को दिल्ली पुलिस...

पंचकूला सिविल अस्पताल में सरकारी धन के गबन का एक और मामला, डाटा एंट्री ऑपरेटर और पत्नी पर FIR

पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का एक और मामला सामने आया है। इस बार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वेतन,...