Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand लेनदेन के विवाद में हुई थी युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

लेनदेन के विवाद में हुई थी युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

रुद्रपुर। बीते दिनों गदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने महज पांच दिन में युवक की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। बताया कि डीजे की हिस्सेदारी विवाद के चलते उनके दो पार्टनरों ने डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या की थी।गुरुवार को गदरपुर थाने में एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने मामले का खुलासा किया। बताया कि चार फरवरी को धर्मेंद्र सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी ग्राम कौशलपुर थाना गदरपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि तीन फरवरी को डीजे का काम करने वाले उसके भाई जसपाल उर्फ विशाल की लाश मिली थी। उसने साथ में काम करने वाले दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया था।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। एसएसपी के निर्देश पर थाना गदरपुर पुलिस और एसओजी को मिलाकर 4 अलग-अलग टीमें गठित की गईं। एएसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह और सीओ बाजपुर अनुषा बडोला की टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर एनडीआरएफ कैंप के पास से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। उन्होंने अपने नाम रोहित पुत्र धरम सिंह और मोहित पुत्र रामपाल सिंह निवासी लगड़ाभोज थाना गदरपुर बताए। तलाशी लेने पर उनके पास से दो मोबाइल व 250 रुपये बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने विशाल की हत्या करना कबूल किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि विशाल उसकी साली पर गलत नीयत रखता था और लंबे समय से डीजे में हिस्सेदारी के पैसे मांग रहा था।

इस कारण उनका आपस में मनमुटाव चल रहा था। घटना वाले दिन बेरिया दौलत में एक पार्टी में डीजे का काम पूरा कर वे घर वापस आए तो विशाल ने हिस्सेदारी के पैसे मांगने शुरू कर दिए। इस पर उससे तीखी बहस व हाथापाई हो गई। रोहित ने बताया कि इस दौरान उसने और मोहित ने विशाल के पैर व सिर पर डंडे से कई वार कर दिए। घटना को हादसे का रूप देने के लिए विशाल के शव को बाइक से दिनेशपुर अंडरपास की सर्विस रोड पर उतरकर हाईवे से नीचे लुढ़का दिया। इसके बाद दोनों घर आ गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक विशाल के जूते और घटना में प्रयुक्त आलानकब, एक डंडा व घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...