आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सुबह-सुबह कुछ युवकों ने एक युवक के गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सदर क्षेत्र के राजपुर चुंगी की घटना है। बताया गया है कि अमित नाम के युवक के गोली मार दी गई। घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। वहीं इस दौरान दो पक्षों में मारपीट भी हुई जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने अमित सहित अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।







