Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand अवैध पशु कटान के आरोप में यूपी के चार लोग दून में...

अवैध पशु कटान के आरोप में यूपी के चार लोग दून में गिरफ्तार, तीन फरार

बरामद छह जीवित पशु कांजी हाउस भेजे, दो सौ किलो अवैध मांस बरामद

देहरादून। स्थानीय मुस्लिम कालोनी में एक दुकान में छापेमारी की कार्रवाई में 200 किलो कटे पशु मांस व 6 जीवित पशुओं को बरामद किया गया। मौके से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। तीन लोग फरार हो गए। इनके कब्जे से माँस काटने में प्रयुक्त औजार बरामद किये गये। गिरफ्तार चारों लोग सहारनपुर व बिजनौर जिले के निवासी हैं। इन चारों को देहरादून बुलाने वाले तीन लोग फरार हो गए।

गिरफ्तार चारों अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताया कि पशु आवेश कुरैशी तथा सुल्तान के हैं । उनके कहने पर ही पिछले एक हफ्ते से यहाँ पर अवैध पशु कटान का कार्य कर रहे हैं। आवेश व सुल्तान ने कहा था कि उनके पास पशु कटान का लाइसेंस है। और अनीस उर्फ बिल्लू ने अपनी दुकान दी थी। आवेश, सुल्तान व अनीस फरार हो गए।

पकडे गये चारों व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 429 भादवि ,धारा 11 पशुक्रूरता अधिनियम तथा धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मौके से बरामद 6 जीवित पशओं को सरकारी कांजी हाउस भिजवाया गया। बरामद कटे हुये मांस में से परीक्षण हेतु नमूना मांस लेकर शेष मांस को विधि अनुसार नष्टीकरण की कार्यवाही की गयी।

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि अवैध पशु कटान, पशु क्रूरता, गौकशी जैसे अपराध को किसी भी दशा में बर्दाश्त नही किया जाएगा ।

नाम पता अभियुक्त

1-अब्दुला पुत्र सुलेमान निवासी नई बस्ती पठापुरा थाना नजीवाबाद जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 19 वर्ष
2-बिलाल कुरैशी पुत्र महेबुब निवासी ग्राम भागुवाला थाना,मंडावली, जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष
3-अजीम पुत्र मौ0 नौशाद निवासी गली नम्बर 20 पीरवाली गली थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 19 वर्ष
4-अली कुरैशी पुत्र कलीम कुरैशी निवासी डोली खाला थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 19 वर्ष

वांछित अभियुक्त

1-आवेश कुरैशी पुत्र नामलूम निवासी डोली खास कुरैशी मौहल्ला जिला सहारनपुर, उ0प्र0
2-सुल्तान पुत्र अब्दुल सलाम निवासी नई बस्ती पठानपुरा निकट शैफी स्कूल नजीवाबाद, बिजनौर, उ0प्र0
3- अनीस उर्फ बिल्लू पुत्र हनीफ निवासी मुस्लिम काँलोनी कोतवाली नगर, देहरादून,

बरामदगी :
1-200 किलो ग्राम कटा हुआ मांस
2- 06 जीवित पशु
3- 02 अदद अवैध चाकू
4- 02 अदद अवैध चापड
5- 01 अदद पिकअप वाहन UP13AT6941

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...