Friday, September 18, 2026
Home Crime India कुशीनगर में युवक की धारदार हथियार से हत्या, गन्ने के खेत में...

कुशीनगर में युवक की धारदार हथियार से हत्या, गन्ने के खेत में मिला खून से लथपथ शव

कसया (कुशीनगर): उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के डिघवा बुजुर्ग गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त भारी तनाव फैल गया, जब एक 20 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। मृतक की पहचान गांव के ही गौरव कुमार उर्फ गोलू प्रसाद के रूप में हुई है, जो पेशे से शिल्पकार थे। गौरव की सिर पर धारदार हथियार से बेरहमी से प्रहार कर हत्या की गई थी। इस जघन्य हत्याकांड के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शव कब्जे में लेने से रोक दिया और करीब दो घंटे तक मौके पर भारी हंगामा और प्रदर्शन हुआ।

परिजनों के मुताबिक, गौरव कुमार कसया में किराए का कमरा लेकर पत्थर पर नक्काशी (शिल्पकारी) और लिखने का काम करते थे। गुरुवार रात करीब आठ बजे वह दुकान से अपने घर लौटे थे। कुछ देर बाद वह पानी की बोतल लेकर शौच के लिए पास के सरेह (खेतों) की तरफ निकले थे। जब रात 10 बजे तक वह घर वापस नहीं आए, तो पिता राजू ने उनके मोबाइल पर कई बार कॉल की। फोन की घंटी बजती रही, लेकिन गौरव ने कॉल रिसीव नहीं की। किसी अनहोनी की आशंका से घबराए परिजनों ने रात में ही खेतों की तरफ काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं मिला।

 शुक्रवार सुबह जब मजदूर खेतों की तरफ काम करने गए, तो उन्होंने गन्ने के खेत में एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में देखा। शव मिलने की सूचना जैसे ही गांव में फैली, गौरव के परिजन और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस टीम का विरोध किया और शव को उठाने नहीं दिया।

 मामले की गंभीरता और बढ़ते बवाल को देखते हुए क्षेत्राधिकारी (CO) कसया डॉ. अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) सिद्धार्थ वर्मा और एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर उचित कानूनी कार्रवाई और हत्यारों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने का कड़ा आश्वासन दिया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने बताया कि अभी पीड़ित परिवार की तरफ से लिखित तहरीर नहीं मिली है। हत्याकांड के जल्द खुलासे और आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...