फतेहाबाद। टोहाना शहर की एक कालोनी के रहने वाले एक किशोर के साथ उसी की कालोनी के युवक द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने पीड़ित किशोर की माता के बयान पर आरोपी के खिलाफ धारा 377 एवं पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित किशोर की माता ने बताया कि जसवंत ने उसके बेटे के साथ छेड़छाड़ व गंदी हरकत की है।
जिस पर कार्रवाई करते हुए शहर पुलिस ने पीड़ित की मां के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने रामपाल सिंह ने बताया कि उक्त कलोनी के रहने वाले लडके की माता के बयान पर पड़ोसी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।







