रुड़की। पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। एसओ दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी बीच पुलिस को तिरछा पुल के पास एक संदिग्ध युवक घूमता हुआ दिखाई दिया। युवक को पकड़कर उसकी तलाशी लेने पर उसके पास एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम विशाल निवासी रसूलपुर तेलीवाला बताया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।







