Sunday, September 20, 2026
Home Crime India छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

मध्य प्रदेश।  सतना जिले के कोठी थाना अंतर्गत मौहार गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। जिस वक्त यह हादसा हुआ घर में मृतक के बच्चों का कनछेदन कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी भाग गया था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि आरोपी डीजे बंद किए जाने से नाराज था, इसलिए उसने भाई की हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक कोठी थाना क्षेत्र के छिटिया मोड़ के पास स्थित ग्राम मौहार में रहने वाले कोल परिवार के घर कनछेदन कार्यक्रम के दौरान खुशियों भरा माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया। जिन बच्चों के कनछेदन के उपलक्ष्य पर शुक्रवार रात दावत और जश्न का दौर चल रहा था, गाना-बजाना हो रहा था। उनके पिता राकेश कोल (35) की उनके ही चाचा राजकुमार कोल ने हत्या कर दी।

राकेश ने अपने बेटे और बेटी का कनछेदन करवाया था। इस उपलक्ष्य में शुक्रवार को उसने परिवार और अपने अन्य परिचित लोगों का न्योता किया था। घर में खुशियों का माहौल था। नाचने-गाने के लिए डीजे भी मंगवाया गया था। रात ज्यादा होने पर राकेश ने डीजे बंद करवा दिया। उसका छोटा भाई राजकुमार और नाचना चाहता था। लिहाजा उसने डीजे बंद कराए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीजे वाले से दोबारा गाना बजाने के लिए बोल दिया। राकेश ने उसे रोका तो राजकुमार को नागवार लगा और उसने अपने बड़े भाई राकेश से बहस शुरू कर दी।

इसी दौरान गुस्से में आकर राजकुमार ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर राकेश की गर्दन पर वार कर दिया। लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े राकेश ने देखते ही देखते वहीं दम तोड़ दिया। इस घटना ने वहां मौजूद रहे लोगों के होश उड़ा दिए। वे राकेश पर फोकस हो गए। इसका फायदा उठाते हुए राजकुमार कोल वहां से रात में ही भाग निकला।

घटना की सूचना मिलने पर कोठी थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश भी रात में ही शुरू कर दी। इस दौरान जानकारी मिली कि आरोपी बंधा आश्रम के पास पुलिया के नीचे छिपा बैठा है। कोठी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राजकुमार को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...