Wednesday, October 28, 2026
Home Crime India शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मुजफ्फरनगर का युवक थुरल...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मुजफ्फरनगर का युवक थुरल से गिरफ्तार

मंडी। शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में मंडी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी युवक को कांगड़ा के थुरल से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हिमाचल प्रदेश से बाहर जाने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान सरबट थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर निवासी समीर पुत्र दिलशाद के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक युवती ने शिकायत में बताया कि समीर ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसके बाद वह उसे मंडी लेकर आया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि बाद में समीर युवती की बाइक, मोबाइल फोन और नकदी लेकर वहां से चला गया और उसे चंडीगढ़ छोड़ दिया। युवती ने करीब 70 हजार रुपये नकद और गहने ले जाने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद आरोपी ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया।

युवती ने 29 अगस्त को पुलिस से मामले की शिकायत की थी। कुछ समय बाद वह मंडी पहुंची और अपने बयान का वीडियो प्रसारित किया, जिसमें उसने आरोपी का मोबाइल चालू होने के बावजूद पुलिस द्वारा उसका पता नहीं लगा पाने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को कांगड़ा के थुरल से गिरफ्तार कर लिया।

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रकरण मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित सिविल लाइंस थाने से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर थाना सदर मंडी में दर्ज किया गया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस

अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले में क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर कई महिलाओं से लाखों रुपये ठगने का...

सोनभद्र में गांजा तस्करी का खुलासा, कैंटर से 60.525 किलो नशीला पदार्थ बरामद; चालक गिरफ्तार

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी...

शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 257 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। स्पेशल सेल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस

अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले में क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर कई महिलाओं से लाखों रुपये ठगने का...

सोनभद्र में गांजा तस्करी का खुलासा, कैंटर से 60.525 किलो नशीला पदार्थ बरामद; चालक गिरफ्तार

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी...

शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 257 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। स्पेशल सेल...

मधुबनी में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट, सिर में गंभीर चोट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

मधुबनी- बिहार के मधुबनी जिले में पारिवारिक विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति की जान चली गई। लौकहा थाना क्षेत्र के बड़ा...

गुवाहाटी में होटल लीज विवाद को लेकर खूनी वारदात, पांच लोगों की मौत; आरोपी हिरासत में

गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में होटल की लीज को लेकर शुरू हुआ विवाद गंभीर हिंसक घटना में बदल गया। सोमवार रात जीएस रोड स्थित...

पुणे में युवती से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

मुंबई/पुणे। पुणे स्थित कात्रज इलाके में 18 वर्षीय युवती के साथ कथित छेड़छाड़ और उसे अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है।...

रुड़की में अवैध तमंचों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड STF और हरिद्वार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 315 बोर के दो अवैध तमंचे बरामद तमंचे बेचकर पैसा कमाने की फिराक में थे आरोपी, वारदात...

हरदोई में फर्जी शादी के नाम पर ठगी का आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार, एक हजार रुपये का था इनाम

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में फर्जी शादी कराकर रुपये ठगने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने करीब पांच...

गुरुग्राम में बुजुर्ग से 1.98 करोड़ रुपये की ठगी, हैदराबाद निवासी आरोपी को तीसरी बार मिली जमानत

गुरुग्राम। साइबर और आर्थिक धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में गुरुग्राम के वरिष्ठ नागरिक से करीब 1.98 करोड़ रुपये ठगे जाने के मामले में...

बेगूसराय में किशोरी से कथित दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों...