Thursday, June 18, 2026
Home Crime Uttarakhand युवक की हत्या कर जंगल में फेंका शव, बहन की शिकायत पर...

युवक की हत्या कर जंगल में फेंका शव, बहन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

देहरादून। दुधली क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया। युवक के चेहरे पर गहरी चोटों के निशान थे। पहले जानवरों के हमले की बात कही जा रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देर शाम युवक की बहन की शिकायत पर क्लेमेंटटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दूधली के जंगल में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। बताया गया कि युवक के परिजन शव को अपने घर ले गए हैं। उसकी पहचान अमित कुमार निवासी दूधली के रूप में हुई। अमित फर्नीचर बनाने का काम करता था।

पता चला कि अमित के परिवार में उसकी बहन के अलावा कोई नहीं है। कुछ समय पहले उसकी बहन की भी शादी हो चुकी है। अमित रविवार शाम के वक्त घर से निकला था। जब सुबह तक घर नहीं पहुंचा तो पड़ोसियों और अन्य परिजनों ने उसकी तलाश की। उन्हें शव दूधली के जंगल में मिल गया।परिजन शव को लेकर घर आ गए। परिजन आशंका जता रहे थे कि अमित पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया है। लेकिन, पुलिस ने चेहरे के घाव को देखा तो यह जंगली जानवरों का हमला नहीं लग रहा था। इस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अमित के शव का पोस्टमार्टम तो हो गया है जिसमें किसी भारी हथियार से वार करने की बात कही जा रही है।

हालांकि, पुलिस को अधिकृत रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। एसओ क्लेमेंटटाउन दीपक धारीवाल ने बताया कि अमित की बहन दीपा ने हत्या के संबंध में तहरीर दी है। इसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अमित के मोबाइल कॉल डिटेल निकलवा रही है। इससे पता चलेगा कि कौन-कौन हाल में उसके संपर्क में आए हैं। पुलिस कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...