हरियाणा। फतेहाबाद के गांव बैजलपुर में वाई-फाई का पासवर्ड नहीं मिलने पर दुकान के पड़ोसी ने दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। मामले के मुताबिक 35 वर्षीय संदीप गांव के मेन बस स्टैंड पर फोटो स्टेट की दुकान चलाता है उसके पास इंटरनेट के लिए वाई-फाई कनेक्शन लगा हुआ है।
बीते दिनों उसने पासवर्ड बदल दिया। सोमवार शाम को दुकान बंद कर घर जाने लगा तो इस बात से नाराज पड़ोसी भूप सिंह ने कैंची से दुकानदार संदीप पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के तुरंत बाद परिजनों ने संदीप को भुना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते अग्रोहा रेफर कर दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।







