Friday, September 18, 2026
Home Crime India युवक का अपहरण कर बनाया बंधक, वीडियो बनाकर पीड़ित की पत्नी को...

युवक का अपहरण कर बनाया बंधक, वीडियो बनाकर पीड़ित की पत्नी को भेजकर मांगी फिरौती

हरियाणा। सामाजिक संस्थाओं को डोनेशन दिलाने का कार्य करने वाले नोएडा के सेक्टर 45 निवासी नरेंद्र शर्मा का न केवल चार युवकों ने अपहरण कर लिया, बल्कि रोहतक, गोहाना व इसराना में तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा। साथ ही पीटकर वीडियो बनाकर पीड़ित की पत्नी को अमेरिका भेजकर फिरौती मांगी। हालांकि सोमवार को पुलिस ने पीड़ित की लोकेशन के आधार पर छापा मारकर उसे बरामद कर लिया। साथ ही चार अपहरणकर्ताओं को भी दबोचा गया है।

पुलिस के मुताबिक नाेएडा के सेक्टर 45 निवासी नरेंद्र शर्मा ने दी शिकायत में बताया कि वह बैंक से प्रोपर्टी लोन व पर्सनल लोन पास कराने के साथ-साथ कंपनी से जुड़ा है, जिसके मालिक संजय है। वे सामाजिक संस्थाओं को डोनेशन देते रहते हैं। वह संस्थाओं को डोनेशन दिलवाने का कार्य करता है। उसे फरीदाबाद में रह रहे पंजाब निवासी विजय शर्मा का फोन आया।

उसने रघुबीर व जनक सिंह से मिलवाया, जो रिटायर फौजी हैं। उन्होंने उसे गुरुग्राम के इफको चौक पर बुलाया। वहां से वह रघुवीर, जनक व प्रदीप के साथ जयपुर चला गया। बाद में चारों रोहतक आ गए। इसके बाद झज्जर जिले के गांव डीघल स्थित एक गोशाला में गए। वे गोशाला को डोनेशन दिलाने की बात कर रहे थे। तभी उसे व रघुवीर को प्रदीप, मनोज, संदीप व मंजीत जबरन एक कार में बैठाकर रोहतक के लाढ़ोत रोड स्थित सनसिटी हाइट्स में ले आए।

पीड़ित का आरोप है कि रात को उसे व रघुबीर को एक फ्लैट के अंदर बंधक बनाकर रखा। उसे पहले खुद पीटा, इसके बाद रघुबीर से डंडों से पिटवाया। साथ में वीडियो बना लिया। यह वीडियो अमेरिका में रह रही पत्नी को भेजकर पैसे मांगे। रघुबीर  मौका पाकर फ्लैट से भाग गया। अगले दिन आरोपी उसे गोहाना (सोनीपत) और इसराना (पानीपत) ले गए। वहां एक मकान में रखा, शाम को वापस रोहतक के एक फार्म हाऊस पर ले आए। तीन दिन तक फार्म हाऊस पर जबरदस्ती बंधक बनाकर रखा व लगातार मारपीट करते रहे।

इसी बीच पुलिस ने लापता नरेंद्र की तलाश शुरू कर दी थी। जैसे ही आरोपियों ने नरेंद्र के एक फोन में सिम डाली, तुरंत पुलिस को पता लग गया। पुलिस ने दबिश देकर फार्म हाउस से उसे छुड़वा लिया।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...