Sunday, September 20, 2026
Home Crime India धारदार हथियार से की युवक की निर्मम हत्या, मुकदमा दर्ज

धारदार हथियार से की युवक की निर्मम हत्या, मुकदमा दर्ज

सिरसा।  गांव बडागुढ़ा में बीते वीरवार रात्रि एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। इस संबंध में पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की असल कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

पुलिस को दिए बयान में महिला रानी कौर ने बताया कि वह अपने पति लालचंद के साथ अपने छोटे बेटे संदीप (30 वर्षीय) के साथ रहती थी। लालचंद व संदीप दोनों शराब पीने के आदी होने के चलते अक्सर झगड़ा करते रहते थे। वह गांव में मिट्ठू सिंह व जसवीर सिंह के घर में झाड़ू-पोचा करती थी और रोज की कलह से परेशान वह मिट्ठू सिंह के घर ही रहने लग गई।

रानी कौर ने बताया कि शुक्रवार अलसुबह उसका बड़ा बेटा मिट्ठू सिंह के घर आया और उसे यह कहकर भाग गया कि संदीप को मार दिया। जिसके बाद वह जब घर पहुंची तो देखा कि संदीप चारपाई पर लहुलुहान अवस्था मेंं मृत पड़ा था जिसके मुंह, गले व छाती पर कई घाव भी थे। रानी कौर का आरोप है कि उसके पति लालचंद ने संदीप की धारदार हथियार से हत्या की है। हालांकि हत्या के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

सूचना के बाद बडागुढ़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार, सीआईए स्टाफ सरसा व सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटना के बाद से लालचंद व सुखराम दोनों फरार हैं। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने रानी कौर के बयान पर उसके पति लालचंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह का पता चलेगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...