Saturday, September 19, 2026
Home Crime India मां को थप्पड़ मारने की रंजिश में युवक की बेरहमी से की...

मां को थप्पड़ मारने की रंजिश में युवक की बेरहमी से की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार 

सोनीपत गांव जठेड़ी में मां को थप्पड़ मारने की रंजिश में दो भाइयों ने पड़ोसी युवक की चाकू से हमला कर बेरहमी से हत्या की। आरोपी युवक को उसके कमरे से बाहर खींचकर गली में लाए और गले व पेट में चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों को मामले का पता लगा तो मौके पर पहुंचकर राई थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद राई थाना प्रभारी व उनकी टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। मृतक युवक का भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। वह राई थाना का हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव जठेड़ी निवासी समुंद्र ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह रेलवे में ग्रुप डी में कार्यरत हैं। वह गांव के अंदर अपने घर में मां कमलेश के साथ रहते हैं। पिता का निधन हो चुका है। उनका बड़ा भाई जितेंद्र उर्फ मोनू (39) अविवाहित था और गांव में अशोक की कॉलोनी के साथ वाले मकान में रहता था। उनके भाई की करीब चार दिन पहले पड़ोस में रहने वाले अंकित उर्फ तुषार व रितिक उर्फ कोनी की मां के साथ कहासुनी हो गई थी। महिला उनके भाई के पड़ोस में रहती है। मोनू ने उसे थप्पड़ मार दिया था। समुंद्र का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते सोमवार को होली के दिन शाम पौने छह बजे उन्हें सूचना मिली कि उसके भाई जितेंद्र उर्फ मोनू की हत्या कर दी है। वह अपनी मां कमलेश के साथ मौके पर पहुंचे तो मोनू गली में खून से लथपथ मृत पड़ा था। जितेंद्र उर्फ मोनू की चाकू से वार कर हत्या की गई थी।

उनके गले व पेट में कई जगह पर चाकू से वार किए गए थे। उन्हें पता लगा कि उनके भाई को कमरे से बाहर खींचकर लाने के बाद चाकू से हमला किया गया है। उसने शक जताया था कि मोनू की हत्या तुषार उर्फ अंकित, रितिक उर्फ कोनी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर की है। सूचना के बाद राई थाना प्रभारी उमेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों तुषार उर्फ अंकित व रितिक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से चाकू बरामद कर उन्हें अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

हमले का शिकार हुए जितेंद्र का आपराधिक रिकार्ड रहा है। वह राई थाना हिस्ट्रीशीटर था। उस पर 1 मई, 2023 को तुषार उर्फ अंकित व रितिक के पिता सुरेंद्र ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया था। दिल्ली वन विभाग में माली के पद पर कार्यरत सुरेंद्र ने आरोप लगाया था कि जितेंद्र उर्फ मोनू ने रंजिश के चलते उनके बेटे अंकित को 30 अप्रैल, 2023 की रात को कॉल कर धमकी दी थी। बाद में सुबह वह दूध लेने गए तो कार सवार जितेंद्र ने उन पर दो बार फायर किए थे। मोनू को पुलिस ने पकड़ लिया था। तब उसने रुपयों के लेनदेन में हमला करने की बात कबूल की थी। उस पर अन्य मुकदमे भी दर्ज थे। वह कुछ समय पहले ही जमानत पर आया था।

मां कमलेश ने बताया कि उनका बेटा जितेंद्र उर्फ मोनू राई औद्योगिक क्षेत्र में चाय की दुकान चलाता था। वह चाय के साथ गुटखा व शीतल पेय आदि भी बेचता था। वह उनसे अलग रहता था। गांव जठेड़ी में त्योहार के दिन युवक की हत्या किए जाने से मातम पसरा गया था। कुछ देर पहले तक सभी जहां रंग-गुलाल उड़ा रहा थे, वहां शाम को हत्या के बाद सन्नाटा पसर गया था। बताया जा रहा है कि हत्या की वारदात गांव में लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...