Sunday, September 20, 2026
Home Crime India भतीजे के जन्मोत्सव में आया युवक बना गैंग का निशाना, तेजधार हथियारों...

भतीजे के जन्मोत्सव में आया युवक बना गैंग का निशाना, तेजधार हथियारों से हमला कर गाड़ी से कुचला

फतेहाबाद। गुरुग्राम से अपने भतीजे के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने आए एक 23 वर्षीय युवक की मंगलवार देर रात निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि बदमाशों ने पहले युवक को घेरकर अगवा किया, फिर उसकी बेरहमी से पिटाई की और तेजधार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने वारदात के बाद उसके ऊपर वाहन भी चढ़ा दिया।

मृतक की पहचान भूना निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सचिन मंगलवार रात अपने एक साथी के साथ बाइक पर शहर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसे बीच रास्ते में रोककर जबरन अपने कब्जे में लिया और हिसार रोड की ओर ले गए।

वहां ले जाकर सचिन के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। हमलावरों ने उसके शरीर पर तेजधार हथियारों से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने उसे वाहन से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक और जांच टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश और गैंग गतिविधियों का एंगल सामने आ रहा है। पुलिस को शक है कि आरोपियों को युवक पर मुखबिरी करने का संदेह था।

मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 10 नामजद समेत 25 लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

परिजनों के अनुसार, सचिन कुछ समय पहले तक पढ़ाई कर रहा था, लेकिन बाद में नौकरी के लिए गुरुग्राम चला गया था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...