Friday, September 18, 2026
Home Crime India मजदूरों ने किसान की पीट पीटकर की हत्या, आरोपी फरार

मजदूरों ने किसान की पीट पीटकर की हत्या, आरोपी फरार

हरियाणा। पानीपत के सौदापुर गांव में मजदूरों ने एक किसान की पीट पीटकर हत्या कर दी। किसान ने अपने खेत में काम कर रहे मजदूरों को फसल बांधने को कहा था। मजदूर फसल की गठरी न बांधने की बात पर अड़े थे। इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ था। एक मजदूर ने किसान के प्राइवेट पार्ट पर लात मारी व दूसरे से उस पर दरांती से हमला कर दिया इससे किसान की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मजदूर फरार हो गए। परिजनों ने इस वारदात की सूचना पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलते ही जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है।

सन्नी निवासी सौदापुर गांव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता फतेहचंद (52) पेशे से किसान था। उनके खेत में एकता विहार कॉलोनी का कमल व विक्की गेहूं कटाई का काम कर रहे थे। उसका पिता फतेहचंद भी खेत में काम कर रहा था। मंगलवार शाम को आंधी में उनके खेत से गेहूं की फसल उड़कर दूसरे के खेत में चली गई।उसके पिता फतेहचंद ने कमल व विक्की को फसल बांधने को कहा तो वह बहस करने लगे। उसके पिता ने कहा कि अगर दूसरे के खेत में फसल चली गई तो उनको काफी नुकसान होगा। इसलिए फसल की पुलियां बांधनी होगी। इस बात पर कमल व विक्की ने उसके पिता फतेहचंद के साथ बहस की। इसके बाद उसके पिता फतेहचंद अपने घर आ गए। वह उसकी मां दर्शनी देवी के साथ घर पर बात कर रहा था। इसी वक्त कमल व विक्की यहां पर अपने चार पांच दोस्तों के साथ आया और उसके पिता के साथ गाली गलौज करने लगा।

उसके पिता फतेहचंद ने इसका विरोध किया तो इन्होंने उसके पिता के प्राइवेट पार्ट पर लात मारी और दरांती से गर्दन पर हमला कर दिया। उसका पिता इसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। वह पिता फतेहचंद को आठ मरला के पास निजी अस्पताल में लेकर गए यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। मामले की लिखित शिकायत मिल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

RELATED ARTICLES

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...