Friday, September 18, 2026
Home Crime India फंदे से झूलता हुआ मिला महिला का शव, परिजनों ने ससुराल पक्ष...

फंदे से झूलता हुआ मिला महिला का शव, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज हत्या का आरोप 

बिहार। जमुई जिले के बाटिया थाना क्षेत्र के भूरा गांव में एक महिला का शव फंदे से झूलता हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेजा। मृतका की पहचान भूरा गांव निवासी अजय मिस्त्री की पत्नी कविता देवी (21) के रूप में की गई है। मृतका के पिता ने बेटी के पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
गरही थाना क्षेत्र के अरुणमा बाग गांव में रहने वाले मृतका के पिता सीताराम मिस्त्री ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कविता कुमारी की शादी 2021 में बटिया थाना क्षेत्र के भूरा गांव निवासी सोलंकी शर्मा के 24 साल के पुत्र अजय मिस्त्री से की थी। शादी के बाद कविता ने एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से पति और ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपए की मांग करने लगे थे। रुपये नहीं देने पर पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने कविता के साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने मामले को पंचायत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया था।
पिता सीताराम का आरोप है कि बुधवार देर शाम पति अजय मिस्त्री, ससुर सोलंकी शर्मा, देवर विजय मिस्त्री और ननद ने गला दबाकर कविता की हत्या कर दी और बाद में शव को फंदे से लटका दिया गया। मृतका के पिता ने यह भी बताया कि उन्हें घटना की जानकारी स्थानीय लोगों से मिली थी। इधर, सूचना मिलने पर बाटिया थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बटिया थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया कि महिला का शव फंदे से झूलता हुआ मिला था। परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...