उत्तर प्रदेश। सहारनपुर जनपद के बेहट में आम के बाग में माली का काम करने वाली एक महिला के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक ने डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
बेहट कस्बे के एक सर्राफ का कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे किनारे आम का बाग है, जिसमें (85) वर्षीय वृद्ध महिला माली का काम करती है। आरोप है कि शाम के समय महिला बाग में अकेली थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि युवक ने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया।
इसके बाद आरोपी उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वृद्ध महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।







