जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 6 जनवरी को उसके गांव के ही नूर मोहम्मद व सैफ अली ने उसे निर्वस्त्र कर पीटा। उसे बचाने आए उसके पति को भी दोनों ने पीटा। पीडि़त महिला को गांव के ही दो लोगों ने आपसी विवाद में निर्वस्त्र कर पीटा। महिला को बचाने आए उसके पति को भी दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
शिकायत लेकर पति-पत्नी थाने पहुंचे, आरोप है कि थानेदार ने उनकी बात नहीं सुनी। इसके बाद पीडि़त डीएम कार्यालय पहुंची। जिलाधिकारी के आदेश पर थाना जलालपुर की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर सिटी ब्रजेश कुमार गौतम ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।







