Friday, March 20, 2026
Home Crime Delhi शादी से इनकार पर महिला को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

शादी से इनकार पर महिला को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

 गुरुग्राम- गुरुग्राम में एक शादीशुदा महिला पर शादी का दबाव बनाना युवक को भारी पड़ गया। इंकार से नाराज युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला को गोली मार दी। गोली महिला के पेट में लगी महिला के पति की शिकायत पर डीएलएफ थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है, जबकि अपराध शाखा ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता कल्पना दिल्ली के नजफगढ़ की रहने वाली है और गुरुग्राम के एक क्लब में काम करती है। शुक्रवार रात वह ड्यूटी पर गई हुई थी, तभी वहां पहुंचे आरोपियों ने उससे शादी को लेकर बात की। महिला के मना करने पर विवाद बढ़ गया और इसी दौरान गोली चला दी गई।

पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया कि आरोपी तुषार पहले भी उनके घर आकर विवाद कर चुका था। करीब एक महीने पहले वह झगड़ा करके गया था, जिससे परिवार पहले से ही डरा हुआ था।

अपराध शाखा के प्रभारी उप निरीक्षक ललित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के बड़ौत से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपी तुषार दिल्ली के संगम विहार का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसकी पीड़िता से करीब छह महीने पहले जान-पहचान हुई थी।

आरोपी महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके लगातार इंकार से वह गुस्से में था। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी पीड़िता के घर पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दे चुका है। वारदात के बाद दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश फरार हो गए थे, जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में...

मॉडल टाउन में कूड़ा फेंकने के विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक...

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

चार्जर मांगने पर विवाद, 17 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

कानपुर - कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना नटराज टॉकीज...

बस में 40 किलो चांदी चोरी का खुलासा, 13 घंटे में ड्राइवर गिरफ्तार

हिसार - प्राइवेट टूरिस्ट बस से बड़ी मात्रा में चांदी गायब होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार...

बिलासपुर में नाकाबंदी के दौरान हेरोइन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।  बिलासपुर जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक...

जम्मू-कश्मीर में हाईटेक साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर - जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का खुलासा किया है। इस ऑपरेशन के...

गुरुग्राम स्कूल बम मेल केस में बड़ा खुलासा, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

गुरुग्राम- गुरुग्राम में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर टीम ने...

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में...

कौशांबी जासूसी केस में बड़ा एक्शन, 5 नाबालिग समेत 9 और गिरफ्तार

गाजियाबाद - कौशांबी में सामने आए जासूसी प्रकरण में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज करते हुए नौ और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें...

जालंधर में बड़ी कार्रवाई: 1.4 किलो अफीम और 1 लाख की ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर (पंजाब)- कमिश्नरेट जालंधर की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को...

मॉडल टाउन में कूड़ा फेंकने के विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक...

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर...