Friday, September 18, 2026
Home Crime India दिल्ली में महिला की हथौड़े से हत्या, आरोपी पति फरार; CCTV में...

दिल्ली में महिला की हथौड़े से हत्या, आरोपी पति फरार; CCTV में कैद हुई वारदात के बाद की तस्वीर

नई दिल्ली (नेबसराय)। दक्षिण दिल्ली के नेबसराय इलाके में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना में 50 वर्षीय महिला किरण झा की हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस निर्मम हत्या को महिला के पति प्रमोद झा उर्फ पप्पू ने अंजाम दिया, जो वारदात के बाद फरार हो गया। वारदात के वक्त मृतका घर पर अकेली थी।

पत्नी को बिहार ले जाने की जिद पर किया कत्ल

बताया जा रहा है कि आरोपी प्रमोद पिछले 10 वर्षों से पत्नी से अलग रह रहा था। हाल ही में वह बिहार से दिल्ली आया और पत्नी को जबरन अपने साथ वापस ले जाने का दबाव बना रहा था। लेकिन किरण ने साफ इंकार कर दिया। इससे बौखलाए आरोपी ने मंगलवार रात योजना बनाकर सोते समय हथौड़े से सिर पर कई वार कर हत्या कर दी।

CCTV में हत्या के बाद भागता दिखा आरोपी

वारदात की जानकारी बुधवार सुबह तब हुई, जब पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखा और बहू को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस और क्राइम टीम ने जांच शुरू की। CCTV फुटेज में आरोपी हत्या के बाद 12:48 बजे कपड़े बदलकर भागता हुआ नजर आया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और एक टीम को बिहार भेजा गया है।

महिला करती थीं नौकरी, पति साधु के भेष में भीख मांगता था

किरण झा देवली गांव की बैंक कॉलोनी में रहती थीं और मरीजों की देखभाल का काम करती थीं। उनका पति प्रमोद झा शराब पीने का आदी था और कोई काम नहीं करता था। वह बिहार में साधु के भेष में इधर-उधर घूमकर भीख मांगकर जीवनयापन करता था। इनकी एक बेटी और एक बेटा है, बेटा दुर्गेश हाल ही में नौकरी के सिलसिले में बिहार गया हुआ था।

वारदात से पहले बेटे को इशारों में दिया था हिंसा का संकेत

हत्या से कुछ घंटे पहले प्रमोद ने अपने बेटे दुर्गेश से फोन पर झगड़ा किया था और कहा था, “एक काम बाकी है, करके निकल जाऊंगा।” बेटे को उस समय पिता के इरादों का अंदाज़ा नहीं था। वारदात के बाद वह अफसोस करता रहा कि उसने इशारा नहीं समझा। शाम होते ही वह बिहार से दिल्ली लौट आया।

बहू से कहा था– अंदर से कुंडी लगाकर सोया करो

हत्या से कुछ घंटे पहले आरोपी ने अपनी बहू को कहा था कि वह “अंदर से दरवाजा बंद करके सोया करे।” बहू को भी शक नहीं हुआ कि वह ऐसा क्यों कह रहा है। बुधवार सुबह जब उसने दरवाजा खुला देखा तो वह सास की खून से सनी लाश देखकर दहशत में आ गई।

पूरे कमरे में बिखरा था खून

घटना स्थल का दृश्य बेहद भयावह था। कमरे में चारों ओर खून फैला था और किरण का सिर बुरी तरह से फटा हुआ था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा (बिसोली) भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...