Saturday, September 19, 2026
Home Crime India दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, आरोपी फरार

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, आरोपी फरार

पटना। इलाहीबाग में मंगलवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर एक महिला की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद सभी अपराधी मोटरसाइकिल से हथियार लहराते हुए आराम से भाग निकले। घटना की सूचना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गोपालपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना सहित पटना सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दो मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड के माध्यम से मामला को सुलझाने में जुट गई है। घटनास्थल से पुलिस ने गोली के दो खोखे बरामद किए हैं। मामला संपत्ति विवाद को भी जोड़कर देखा जा रहा है।

आसपास के लोगों ने बताया कि पटना के गोपालपुर थाना के इलाही बाग में मनोरमा देवी (60 वर्ष) अपने फ्लैट में अकेली रहती थी। पांच फ्लैट में किराएदार रहा करते थे। बताया जा रहा है कि मनोरमा देवी का एक बेटा संजय कुमार (35 वर्ष) अपनी मां के साथ नहीं रहता था। फुलवारी शरीफ में वह अपनी पुरानी प्रॉपर्टी में रहता था। आसपास के लोगों ने बताया कि मनोरमा देवी के पति नन्नू राय की भी हत्या लगभग चार वर्ष पूर्व कर दी गई थी। जानकार बताते हैं कि संजय कुमार ने अपनी मां और पिता को घर से निकाल दिया था। जिसके कारण मां इलाही बाग में अलग रहा करती थी।

चर्चा यह भी है कि अपनी प्रॉपर्टी को मां अपनी बेटी के नाम लिखना चाह रही थी, जिसे लेकर मां और बेटे के बीच विवाद हुआ करता था। पुलिस इन सभी पहलुओं को जोड़कर पूरे गहराई से जांच कर रही है। हालांकि, इस मामले में मनोरमा देवी के पुत्र संजय से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन वह मौजूद नहीं थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालना शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...