Sunday, September 20, 2026
Home Crime India ईंट से कुचलकर की महिला की हत्या, जांच शुरू

ईंट से कुचलकर की महिला की हत्या, जांच शुरू

मुंगेर। बरियारपुर थानाक्षेत्र स्थित हटिया के पास एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला का नाम उमा देवी (40) था, जो पड़िया गांव निवासी शंकर रजक की पत्नी बताई गई है। महिला की हत्या ईंट से कुचले जाने के कारण हुई है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) भागलपुर की दो सदस्यीय टीम ने मौके से सबूत जुटाए। इसके साथ ही पुलिस ने स्वान दस्ता भी घटनास्थल पर भेजा है।

मृतका के बेटे बिट्टू ने बताया कि उनकी मां प्रतिदिन सुबह चार बजे काम करने के लिए दूसरों के घरों में जाती थी। रविवार को भी वह अन्य दिनों की तरह सुबह चार बजे काम पर निकली थी। कुछ समय बाद स्वजनों को सूचना मिली कि उमा देवी का शव हटिया के पास स्थित ईंट भट्ठा के पीछे जलकर के पास पड़ा हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि शव के पास से महिला का मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया होगा और विरोध करने पर अपराधियों ने ईंट से महिला के सिर और चेहरे को कूच कर उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी वीरभद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस हत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

बताया जा रहा है कि महिला के परिवार में तीन पुत्री और एक पुत्र हैं। उमा देवी का पति रेलगाड़ी में मूंगफली बेचने का काम करता है। पुलिस अब तक किसी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...