मानसा। गांव फुलूवाला डोगरा में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर के बाहर सो रहे अपने ससुर की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लकड़ी की बाली (कड़ी) बरामद कर ली है। पुलिस कप्तान (इन्वेस्टिगेशन) मनमोहन सिंह औलख ने बताया कि फुलूवाला डोगरा निवासी लखवीर सिंह ने शिकायत में बताया कि 21 जुलाई को उसके पिता लाभ सिंह (57) घर के बाहर सोए थे। जब 22 जुलाई की सुबह मां सुखपाल कौर उन्हें उठाने गई तो देखा कि वहां उसके पिता का खून से लथपथ शव पड़ा था।
पुलिस ने शिकायत पर धारा 103, 3 (5) बीएनएस के तहत थाना सिटी बुढलाडा में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच के दौरान आरोपी फुलूवाला डोगरा निवासी अमनदीप कौर, मनदीप सिंह को नामजद करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी मनदीप सिंह उर्फ भूषण से वारदात में प्रयोग किए हथियार लकड़ी की बाली (कड़ी) बरामद कर ली गई है।







