पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने गांव में ही एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी करने, विरोध करने पर मारपीट कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी मोहित कुमार देर शाम साढ़े चार बजे उसे अकेला देखकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट, गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने तहरीर में बताया कि आरोपी से उसे खतरा पैदा हो गया है। एसएसआई भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।







